November 29, 2026

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई सैन्यधाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

0

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सैन्यधाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम भव्य और दिव्य बनाया जायेगा। साथ ही अन्य राज्यों में बने शहीद स्मारकों का भ्रमण भी किया जाय। और उत्तराखण्ड में बनने वाले सैन्यधाम की भव्यता के लिए क्या किया जा सकता है, इसके लिए पूरी योजना बनाई जाए।

]

वहीं मुख्यमंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम के निर्माण के लिए लाई जायेगी। सैन्यधाम का स्वरूप ऐसा होगा कि यह राष्ट्रभक्ति एवं सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाय।

आपको बता दें कि शहीद सम्मान यात्रा की शुरूआत अक्टूबर 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित है। यात्रा का पूरा रूट चार्ट जल्द तैयार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल