January 15, 2026

HEALTH: जानिए डायबिटीज को हम कैसे तेजी से कंट्रोल कर सकते हैं……..

दुनियाभर में डायबिटीज़ एक ऐसी बीमारी के रूप में उभर रही है जो बेहद तेज़ी से बच्चों से लेकर युवाओं को अपना शिकार बना रही है। डायबिटीज का मुख्य कारण आमतौर पर हमारी लाइफस्टाइल और असंयमित खानपान, मानसिक तनाव, मोटापा, व्यायाम की कमी को माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़  दुनिया भर में इस समय 42.2 करोड़ लोग डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। जहां  बीते 30 सालों में इनकी संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है।  इसलिए अगर समय पर इसके नियंत्रण के लिए काम नहीं किया गया तो इसके परिणाम भयावह हो सकते हैं। ऐसे में इसे नियंत्रित करने के लिए वजन कम करने के साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान देना होता है। अगर आप भी डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने डायबिटीज को तेजी से कंट्रोल कैसे कर सकते हैं….

  • डायबिटीज के खतरे को तेजी से कम करने के लिए आपको अपने शरीर का अतिरिक्त वजन कम करना होगा। शरीर का बढ़ा हुआ वजन डायबिटीज का मुख्य कारण माना जाता है। जिसे नियंत्रित करके डायबिटीज के खतरे को बढ़ने से रोका जा सकता है।
  • एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर के वजन का लगभग 7% कम करने के बाद डायबिटीज के खतरे को 60% तक कम किया जा सकता है।
  • रोजाना किए गए व्यायाम या शारीरिक कसरत से हम डायबिटीज को बढ़ने से रोक सकते हैं। नियमित रुप से किए गए कसरत से ब्लड शुगर कम होने के साथ ही शरीर में इंसुलिन के प्रति अपनी संवेदनशीलता बढ़ती है। इसके लिए आपको प्रतिदिन टहलने से लेकर 30 मिनट की कसरत जरूरी है।
  • हमारे शरीर के लिए वसायुक्त खाद्य पदार्थ काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हाई कैलोरी से भरपूर होते हैं और इन्हें कम मात्रा में खाना चाहिए। इनसे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • हमारी डाइट में असंतृप्त वसा वाले विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए। इसके लिए हमें जैतून, सूरजमुखी, कुसुम, बिनौला और कैनोला के तेल का सेवन करना चाहिए।
  • डायबिटीज के खतरे को तेजी से कम करने के लिए हमें फल, बिना स्टार्च वाली सब्जियां, जैसे पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली और फूलगोभी, फलियां, बीन्स, दाल, साबुत अनाज, होल ग्रेन राइस और क्विनोआ को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!