गढ़वाल भ्रातृ मण्डल का भव्य होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल संग बिखरी सांस्कृतिक छटा
देहरादून। गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था, क्लेमेन्ट टाउन देहरादून द्वारा रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान गढ़वाली हास्य कवियों और सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पारंपरिक होली गीतों, हास्य कविताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली रहे, जिन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री Dinesh Agarwal दिनेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए गढ़वाली संस्कृति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया और भविष्य में भी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम का समापन सामूहिक होली गायन और रंग-गुलाल के साथ हर्षोल्लासपूर्वक
