September 20, 2026

मां देवराड़ी मेले का भव्य समापन, मंदिर सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास

मां देवराडी मेला

विकासखण्ड कर्णप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र देवल गांव में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेला का रंगारंग समापन्न हो गया है। कार्यक्रम के दौरान मां देवराडी सिद्धपीठ मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वीकृत 98.28 लाख रूपये की धनराशि का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल द्वारा किया गया।
जय मां देवराड़ी मेला के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों महिला मंगल दलो व स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस दौरान देवराडी मां सिद्धपीठ के पुजारी संजय देवली का कहना है कि यह मेला कई दशको पुराना है,जो नंदा अष्टमी के अवसर पर आयोजित होता है ,यहां मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने मेला आयोजन समिति के साथ साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का देवराडी मंदिर के सौन्दर्यीकरण लिए दी गई धनराशि पर उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

अनिल नौटियाल विधायक कर्णप्रयाग।
वही इस मेलाध्यक्ष जिलापंचायत सदस्य रेखा बिष्ट ने मेले में पधारे सभी अतिथियो का स्वागत व अभिनंदन किया ।उन्होंने कहा की मां देवराडी के इस एतिहासिक मेले का क्षेत्रीय जनप्रतिनियो व जनता न भव्य व दिव्य बनाया है जो आज इस क्षेत्र की पहचान बन गया है।
रेखा बिष्ट,मेला अध्यक्ष

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!