देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल के समापन पर बद्रीनाथ पहुंचे सीएम धामी






चमोली
पर्यटन विभाग और भारतीय सेना की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भागवत कथा का श्रवण किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय सेना की उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल जी.डी. मिश्रा और सेंट्रल कमांड के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल ए. सेन गुप्ता सहित सेना के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहें
कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के लेफिंनेंट जनरल (उत्तरी कमान ) डी जी मिश्रा नें बताया गया कि सीमांत क्षेत्रों में सेना देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों को मूलभूत सुविधाओं से मजबूत करने और स्थानीय लोगों की आजीविका से जुड़े कार्यों में भी सहयोग कर रही है। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आयोजित ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
मीडिया को लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन pro द्वारा बताया गया की कार्यक्रम सफल रहा और उन्होंने सभी आयोजन का बहुत-बहुत धन्यवाद किया मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया

चेतन लेफिटिंनेंट कर्नल pro से
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर भारतीय सेना और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना से सीमांत क्षेत्रों को मिलने वाले लाभों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों से धाम में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड के चारधाम पहुंच रहे हैं।
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री
