August 9, 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत जोलीग्रांट अस्पताल में भर्ती

 

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती हो गए। मंगलवार रात हरीश रावत बाजपुर के एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। देर रात करीब 12 बजे उनकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। इस कारण उन्हें छाती समेत कई जगह चोट लगी। उनके साथ कार सवार कमल रावत के पैर में फ्रैक्चर हो गया। जबकि, अजय शर्मा, पीएसओ नितिन मलिक और ड्राइवर को भी चोट आई। वही हरीश रावत को देर शाम जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच की। इस बीच, उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी रावत का हाल जानने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे

Spread the love
error: Content is protected !!