August 10, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने विभिन्न ग्राम सभाओं का किया भ्रमण, शिव महापुराण में सहभागिता का किया आह्वान

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने विभिन्न ग्राम सभाओं का किया भ्रमण, शिव महापुराण में सहभागिता का किया आह्वान

 

पोखरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भंडारी ने शुक्रवार को विकासखंड पोखरी की गनियाला, हरिशंकर, सिमखोली, भिकोना, बगथल, डुंगर और तोणजी ग्राम सभाओं का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को सुना तथा आगामी 31 जुलाई से 6 अगस्त तक पुष्केश्वर शिवालय, पोखरी में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।

 

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क तथा कृषि सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। राजेंद्र सिंह भंडारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को भी जनसहभागिता से सफल बनाया जाना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने सभी ग्रामीणों से 31 जुलाई से 6 अगस्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोखरी के समीप स्थित पुष्केश्वर शिवालय में आयोजित शिव महापुराण कथा में बढ़-चढ़कर सहयोग एवं सहभागिता करने की अपील की।

 

बताया गया कि शिव महापुराण कथा का आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल के संयुक्त सौजन्य से किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर हरिशंकर की प्रधान रिकी चौधरी, भरत चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमर सिंह रावत, मातबर सिंह राणा, शुभम राणा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी, सिमखोली के प्रधान ईश्वर सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता खत्री, मानवेन्द्र असवाल, अनिल हिमानी चौधरी, शाकम्बरी देवी, बगथल की प्रधान ज्योति देवी, डुंगर की प्रधान दीक्षा बर्तवाल, तोणजी की प्रधान राजेश्वरी देवी, प्रदीप नेगी, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह नेगी, अनूप रावत, अनूप कंडारी, मुकेश नेगी, ठाकुर सिंह नेगी, संजय बर्तवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!