July 25, 2026

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में श्रीदेव सुमन शहीद दिवस पर पौधरोपण, रैली और बाल मेले का आयोजन

राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन  शहीद दिवस व बैकलेस डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी।
प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि श्रीदेव सुमन शहीद दिवस  एवं  पर्यावरण  संरक्षण व जागरुकता अभियान  “एक पेड़ मां के नाम” के अन्तर्गत विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार , औषधीय पौधों का रोपण किया गया
जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी छात्राओं को सौंपी गयी।


इस अवसर पर  नगर पंचायत पोखरी द्वारा छात्राओं के बीच पर्यावरण संरक्षण व जागरुकता विषय पर शिक्षिका निशा के दिशा-निर्देशन में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन  कर  छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


विद्यालय में बैगलेस डे के अवसर पर मिशन कोशिश के  प्राची राणा  सविता राज के मार्गदर्शन में
छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों के शानदार माॅडलो की प्रदर्शनी लगाकर बाल मेला का आयोजन किया गया।


इको क्लब प्रभारी  रेखा पटवाल राणा,  पुष्पा नेगी के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जागरुकता अभियान के अन्तर्गत  आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए विद्यालय से  पोखरी बाजार तक जागरुकता रैली निकाली गई।


इस अवसर पर शिक्षिकाओं विजया लक्ष्मी रावत, रेखा पटवाल, अनुराधा राणा, पूनम नेगी, इन्दु भारती, पुष्पा नेगी,प्राची राणा, निशा, सविता राज, विश्वेश्वरी सजवाण, पूजा गोस्वामी के साथ दिव्या थपलियाल, रेखा सती, दामिनी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!