August 11, 2026

श्री भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर 25 जुलाई से तीन दिवसीय विशाल जनकल्याण समारोह

श्री भोले जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर विशाल जनकल्याण समारोह 25 जुलाई से।

नई दिल्ली।‌ आध्यात्मिक गुरु एवं समाजसेवी श्री भोले जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर द्वारा श्री हंसलोक आश्रम, भाटी माइंस रोड, छतरपुर, दिल्ली में 25 से 27 जुलाई तक विशाल जनकल्याण समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह में देश के विभिन्न भागों से हजारों श्रद्धालु-भक्त एवं संत-महात्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम 25 तथा 26 जुलाई को सायं 6 बजे से 9 बजे तथा 27 जुलाई को पूर्वाहन 10 बजे से दोपहर 1 बजे‌ तक चलेगा।

हंस ज्योति के मीडिया प्रभारी बी.के.त्यागी ने बताया कि जनकल्याण समारोह में परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं करुणामयी माताश्री मंगला जी अध्यात्म ज्ञान के द्वारा लोगों के अंदर राष्ट्र प्रेम, पारस्परिक सदभाव, शांति, एकता, परोपकार, मानव सेवा तथा जनकल्याण की भावना का संचार करेंगे। इसके साथ ही युवाओं को अध्यात्मज्ञान से जोड़कर उन्हें संस्कारवान एवं चरित्रवान बनाने पर जोर दिया जायेगा। श्री त्यागी ने बताया कि देश के विभिन्न तीर्थों से आये कई संत-महात्मा और भजन गायक आत्मकल्याणकारी सत्संग और भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालु-भक्तों को लाभान्न्वित करेंगे।

 

Spread the love
error: Content is protected !!