कैम्पा ने कैंट कार्यो के लिए जारी किया 109.60 करोड का बजट



कैम्पा के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में कैट प्लान कार्यों के लिये रू. 109.60 करोड की धनराषि आबंटित की गयी है। उक्त धनराषि से कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा के लिये राजीव भरतरी, प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में वन मुख्यालय में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राज्य मे संचालित गढ़वाल में 09 (व्यासी, लाता-तपोवन, फाटा-ब्यूग, लखवाड, मोरी-नेटवाड, तपोवन-विश्णुगाड़, विश्णुगाड-पीपलकोटी, सिंगोली-भटवाडी, श्रीनगर) तथा कुमाऊँ में 02 (जमरानी, खुटानी) कुल 11 जल विद्युत परियोजनााओं के कैट प्लान की समीक्षा की गयी।
प्रमुख वन संरक्षक महोदय द्वारा समस्त प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देषित किया गया कि समस्त परियोजनाओं के अन्तर्गत कैचमेन्ट एरिया एवं परिक्षेत्र की वैधानिक स्थिति के अनुसार कार्य कराये जायें।

यह भी निर्देष दिये गये कि क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लाभार्थी गांव की संख्या, कराये जाने वाले कार्य, कौषल विकास कार्यक्रम, संस्थागत विकास, गतिविधियांें आदि को चिन्हित किया जाय तथा कितने ग्रामीण लाभान्वित होंगे। एक कैलेण्डर बनाया जाय जिसमें कौन सा कार्य/कार्यक्रम कब कराया जायेगा का विवरण भी दिया जाय।
जिन परियोजनाओं के डी0पी0आर0 का अनुमोदन षेश है उन्हे शीध्र प्रस्तुत किया जाय।
प्रदेश में चल रहे कैट प्लान संबंधित कार्याें पर एक बुकलेट तैयार की जाय।
बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक, परियोजनायें एवं सामुदायिक वानिकी, अपर प्रमुख वन संरक्षक, नियोजन एवं वित्तीय प्रबन्धन, अपर प्रमुख वन संरक्षक, नोडल अधिकारी, भूमि संरक्षण निदेषालय, अपर प्रमुख वन संरक्षक, पर्यावरण, मुख्य वन संरक्षक, गढवाल, वन संरक्षक, यमुना वृत्त, वन संरक्षक, गढवाल वृत्त, प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी, नैनीताल, बद्रीनाथ, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टौंस, अलकनन्दा भूमि संरक्षण, गोविन्द वन्यजीव, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, कालसी भूमि संरक्षण, सिविल सोयम पौडी, नन्दादेवी राश्ट्रीय उद्यान द्वारा भाग लिया गया।

