मिशन 2022: BJP केंद्रीय नेता अब उत्तराखंड में दिखाएंगे अपना दमखम, फिर खिलाएंगे कमल!







देहरादून। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा जनता पार्टी ने चुनाव मैदान में अपने स्टार प्रचारकों को उतारने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस लिहाज से अगले 15 दिन उत्तराखंड में काफी अहम रहने वाले हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे स्टार प्रचारक उत्तराखंड बुलाये जा रहे हैं। इसके साथ ही कई केंद्रीय नेता भी अब उत्तराखंड में अपना दमखम दिखाएंगे।


26 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड आ रहे हैं जो देहरादून में पार्टी संगठन की बैठक लेंगे। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा करने जा रहे हैं। वहीं साल की शुरुआत के पहले ही दिन गृह मंत्री अमित शाह देहरादून में रोड शो करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा में नजर आएंगे। पार्टी संगठन कई केंद्रीय नेताओं को भी उत्तराखंड में भेजने की योजना तैयार कर चुका है।
