October 17, 2026

हैरतअंगेज मसहूर नन्दी बैल महाराष्ट्र से पहुंचा उत्तराखंड, लोगों की उमड़ी भीड़

जब हैरतअंगेज मसहूर नन्दी बैल महाराष्ट्र से 5 सदस्य दल के साथ पौड़ी पहुंचा तो बैल को देखकर लोग हैरान रह गए। हैरत की बात ये है कि इस बैल के सींग काफी बड़े है जबकि इसका वजन भी 850 किलो है दुव्तुल्य माना जाने रहा। ये बैल जैसे ही महाराष्ट्र से पौड़ी पहुंचा तो इसके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इतना ही नहीं बैल तरह तरह के कर्तव दिखाकर लोगो को हैरान भी करता रहा। जिसमें सवाल पूछे जाने पर अपने सर की हिलाकर ये जवाब हां और न मे देता रहा।

वहीं नन्दी बैल बाबा केदार के दर पर पहुँचने के लिए पौड़ी से होते हुए केदारनाथ के लिए रवाना हो गया है। केदारनाथ के बाद ये बैल बद्रीनाथ के लिये भी जायेगा। जहां भगवान महेश और भगवान बद्री विशाल के मंदिरों के दर्शन किये जायेंगे।

बैल के स्वामी ने बताया कि बैल को महाराष्ट से वे केदारनाथ के साथ ही बद्रीनाथ भी लेकर जा रहे हैं  जहां से भगवान के दर पर पहुंचकर वापस महाराष्ट्र लौट जाएगा। बैल स्वामी ने बताया कि देवभूमि के लोग अपने आप मे विशेष पहचान रखते हैं इसीलिए नन्दी बैल भी लोगो को आशीर्वाद देकर भगवान शिव के दर केदारनाथ के लिए रवाना हो रहा है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!