November 13, 2026

सटूड़ी गांव में बिजली विभाग को हादसे का इंताजार,बार -बार शिकायत करने पर भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान

0
IMG-20250427-WA0079

 

उत्तराकाशी (मोरी: ग्राम पंचायत सटूड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्याल में जर्जर बिजली का पोल खतरे की कारण बना हुआ है। लेकिन बिजली विभाग इस कदर लापरवाह बना हुआ है कि जैसे उन्हें किसी बडे़ हादसे का इंतजार हो। विदृलयाल के प्रधानाध्यापक सरदार सिंह का कहना है कि विधुत विभाग को कई बार लिखित रूप से अवगत करने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
दरअसल राजकीय प्राथमिक विद्याल सटूड़ी के पास बिजली के खम्बा बुरी तरह से छतिग्रस्त है। जो कभी भी बडे हादसे का कारण बन सकता है। इस विद्यालय में वर्तमान समय में 35 नौनिहाल पढ़ रहे है। इसके साथ साथ सटूड़़ी गांव के 60 परिवारो (60 अनुसूचित जाति व 30 ओबीसी) के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।
समाजिक कार्यकर्ता सतपाल राणा ने बताया कि विभागीय जे ई व एसडीओ को कई बार अवगत करने के बावजूद भी अभी तक समस्या जूं की त्यूं बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह सीएम पोर्टल पर शिकायत करेंगे। क्योंकि इस जर्जर बिजली के पोल के कारण ग्रामीणों व मवेशियों को भारी खतरा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि सटूड़ी गांव के कई परिवारों को लकड़ी के अस्थाई कच्चे पोलों से बिजली की सप्लाई दी जा रही है,जो ग्रामीणों के लिए बडे़ हादसे का कारण बन सकता है। सतपाल राणा ने बताया कि शासन व प्रसाशान अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं करते तो ग्रामीणा उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

वही युवक मंगलदल सटूड़ी के भगत सिंह रावत, सिद्धार्थ सिंह रावत,राजमोहन सिंह, हरदेव सिंह, जयदेव सिंह, बृजमोहन, लक्ष्मण ,बलवीर, प्रीतम सिंह, भागचंद, प्रेमलाल, कल्याणलाल, विजय लाल, अजय लाल, आदि ने मांग की है जल्द टूटे हुऐ बिजली के तार को ठीक करने,गांव में ट्रांसफामर लगाने व बिजली के अस्थाई पोलों को पक्के पोलो में बदलने की मांग की है।
आपको बता दें बिजली के अस्थाई पोलो के कारण यहां बार बार बिजली के तार टूट जाते है, साथ ही सार्ट सर्किट के कारण अभी तक कई बार भयानक आग से जान और माल का नुकसान हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *