कोरोना काल में अपनी जमा पूंजी से 10 लाख रूपये का दान देने वाली देवकी भण्डारी कांग्रेस पार्टी में सामिल



कोरोना काल में अपनी जमा पूंजी से 10 लाख रूपये का दान देने वाली देवकी भण्डारी कांग्रेस पार्टी में सामिल
-पूर्व कैविनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी की लोकप्रियता को देखते हुऐ हुई कांग्रेस में सामिल।
-भाजपा के क्षेत्रीय नेता दिलवर कोहली व महेन्द्र रावत भी कांग्रेस में सामिल।
…………………………………………………………………………
चमोली/गौचर:पोखरी ब्लाक के काण्डा गांव में प्रतिभा सम्मान समारोह। का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे पूर्व कैविनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी,जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी व ब्लाक प्रमुख प्रीति भण्डारी ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को ट्रॉफी व सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया। साथ ही अक्षरधाम शहीद सुर्जन सिंह भण्डारी की माता सुरेशी देवी,स्वतंत्रता संग्राम सैनानी गुलाब सिंह के परिजन,स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बलवंत सिंह की धर्मपत्नी सुशीला देवी को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूर्व कैविनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी की लोकप्रियता को देखते हुऐ कोविड काल में प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी जिन्दगी भर की कमाई मंे से 10 लाख रूपये दान देने वाली देवकी भण्डारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की,साथ ही भाजपा एससी प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष पोखरी दिलवर कोहली और महेन्द्र रावत ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य रानौ ममता देवी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी,पूर्व डीपीसी सदस्य गौचर इंन्दू पंवार,कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार,रानौ क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद लाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य बमोथ चौधरी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान काण्डा उप प्रधान काण्डा कल्याण सिंह रावत,समाजसेवी कमल सिंह रावत,वीरेन्द्र सिंह रावत, महिला मंगल दल व युवक मंगल दल काण्डा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर महिला मंगलदल अध्यक्ष काण्डा भारती देवी,पूर्व प्रधान क्वीठी सूरज रावत,महिला मंगलदल अध्यक्ष तोली मीना देवी,ग्राम प्रधान रानौ चन्दन भण्डारी,प्रीतम सिंह नरेश कोहली,देवेन्द्र कोहली,पूर्व प्रधान काण्डा राजेन्द्र रावत, दिलवर चौहान,सुखदेव चौहान,देवेन्द्र भण्डारी,महावीर नेगी,ताजवर कनवासी,युवक मंगलदल महिला मंगल दल क्वीठी के सभी नौजवान व महिलायें मौजूद रहे।
भानु प्रकाश नेगी,देहरादून