August 8, 2026

कांग्रेस की उपलब्धियों और रीति-नीति को लेकर गोष्ठी का किया गया आयोजन

सहसपुर। गांव गांव कांग्रेस के तहत तीन दिवसीय रात्रि विश्राम सहसपुर विधानसभा के तहत कांग्रेस नेता राकेश नेगी ने धर्मावाला में रात्रि विश्राम किया।  पहले इस कार्यक्रम के तहत राकेश नेगी आदूवाला जुडली में प्रवास पर रहे। जहां 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांव में प्रभात फेरी निकाली गई और झण्डारोण किया गया।

इस अवसर पर गांव में कांग्रेस की उपलब्धियों और रीति-नीति को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान राकेश नेगी ने स्वतंत्रता सेनानियो, उनके आश्रितों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, शहीद आश्रितों और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

राकेश नेगी ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए ग्रामवासियों को उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!