विकासनगर। कालसी थाना क्षेत्र के कचटा गांव में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। घर में आग लगने से लाखों का नुक़सान हुआ है। गनमीत रही की आग लगने के समय कोई घर में मौजूद नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आग लगते ही ग्रामीणों की कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया।