हर्षिल-छितकुल की ट्रैकिंग पर गए तीन पर्यटकों की मौत, रेस्क्यू जारी
उत्तरकाशी। हर्षिल से लम्खागा पास होते हुए हिमाचल प्रदेश स्थित छितकुल की ट्रैकिंग पर गए 11 सदस्यीय दल में तीन पर्यटकों की मौत हो गई है। जबकि अन्य पर्यटकों को हेली से रेस्क्यू किया जा रहा है। मरने वालों में दिल्ली की एक महिला पर्यटक भी शामिल हैं। वहीं हेली से एक पर्यटक को हर्षिल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि तीन पर्यटकों की मौत हो गई है। और एसडीआरएफ की टीम लगातार हेली से रेस्क्यू कर रही है। बता दें कि बीती 14 अक्टूबर को हर्षिल-छितकुल (हिमांचल प्रदेश) के लखमा पास पर गए दिल्ली और कलकत्ता के 8 ट्रैकर्स सहित 11 लोग लापता हो गए हैं। जिसके बाद एक हेलीकॉप्टर सहित SDRF की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव में लगी थी।
वहीं करीब साढ़े चार हजार मीटर की ऊंचाई पर यह पर्यटक खोज बचाव दल को मिले हैं।
