April 11, 2026

सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर क्लेमेनटाउन देहरादून में पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

 

देहरादून:पोस्ट आफिस रोड़ क्लेमेनटाउन में स्थित सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मन्दिर समिति हर वर्ष क्षेत्र की सुख सम्पन्नता के लिए पवित्र सावन मास के सोमवार को शिव लिंग पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इस बर्ष भी आचार्य दिनेश चंद्र खंकरियाल और मन्दिर पुजारी पंडित देवेन्द्र नौडियाल के सुन्दर और हृदय स्पर्शी मंत्रोच्चार से शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया गया। तत् पश्चात शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ यजमान कैप्टन आलम सिंह भण्डारी और मन्दिर समिति अध्यक्ष सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत के सहयोग एवं सौजन्य से सम्पूर्ण किया गया।

इस कार्य क्रम में छेत्र के सभी श्रद्धालुओं के साथ महिला मण्डल के संरक्षक दिगम्बरी देवी, अध्यक्ष ऊषा रावत, मीनाक्षी रावत, कैप्टन दान सिंह विष्ट, सुबेदार मेजर राम प्रसाद जुयाल सभी श्रद्धालु उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!