November 1, 2026

ठेकेदार यूनियन पोखरी ने नए रायल्टी शासनादेश के विरोध में की तालाबंदी

0
IMG-20220805-WA0017

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में  ठेकेदार संघ पोखरी ने नये रायल्टी का शासनादेश वापस करने को लेकर पोखरी लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई में तालाबंदी की।

उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कार्यदायी संस्थओं में ठेकेदारी कर रहे छोटे एवं मंझोले ठेकेदारों से अब रायल्टी के प्रपत्र मंगे जाने के निर्देश है। ठेकेदार संघ ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा रायल्टी के प्रपत्र संबंधित विभाग मे जमा न करने पर उनसे रायल्टी दरो से पांच गुना वसूली के भी आदेश है।

उन्होंने कहा कि यह छोटे व मंजोले दर्जे के ठेकेदारों का उत्पीडन है। ठेकेदार संघ ने मांग की है कि रायल्टी का नया शासनादेश वापस लेकर पूर्व व्यव्स्था यथावत रखी जाय।

इस अवसर पर ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, बीरेंद्र पाल भंडारी,अवधेश रावत, महावीर बासकण्डी, इन्द्रलाल रडुवाल, सतेन्द्र नेगी सहित तमाम ठेकेदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल