दीपावली स्नेह मिलन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, हरदा को करना पड़ा हस्तक्षेप, देखिए वीडियो


मसूरी में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन के कार्यक्रम में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी को मंच ना दिए जाने को लेकर विरोध किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।
वही मंच का संचालन कर रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल के द्वारा कांग्रेस नेता मेघ सिंह कडंारी को तव्वजो नही देने पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता ने मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल मसूरी में लगातार गुटबाजी पनपा रहे है जिसका जीता जागता नमूना मसूरी में आयोजित कांग्रेस के दीपावली स्नेह मिलन में देखने को मिला। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल और कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी के बीच माइक लेने को लेकर भी झड़प हुई । इस मौके पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं को अपशब्द भी कहे।


वहीं कांग्रेस के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हस्तक्षेप करना पड़ा और सभी को शांत रहने की नसीहत दी।
वही काफी देर के ड्रामे के बाद कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया गया। लेकिन कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान साफ तौर पर नजर आ रही है जिसका नतीजा उनको 2022 में भुगतना पड़ सकता है ।
ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने मसूरी में खुलकर आई गुटबाजी का लेकर दोनों नेताओं काफी नाखुश दिखे।

