October 13, 2026

सीएम धामी ने महिला स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जुङे लाभार्थियों को बङी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में प्रभावित होने के कारण 118 करोङ 35 लाख रूपये की राहत पैकेज की घोषणा की है। जिसका लाभ 7 लाख 54 हजार 984 लाभार्थियों को मिलेगा।

बता दें की मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि को एक-एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों को ये एक छोटा सा उपहार है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!