November 27, 2026

सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर लिया प्रदेशभर की स्थिति का जायजा

0

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते चारधाम यात्रा को बरहाल रोका गया हैं। हालांकि बारिश बंद होने के बाद यात्रा को खोल दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम का जायजा लिया हैं। मुख्यमंत्री ने बताया हैं कि गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर स्थित की जानकारी ली हैं और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया हैं।

]

मुख्यमंत्री ने कहा हैं कि बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में दो महिला, एक बच्ची और चंपावत में एक महिला की मौत हुई है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य हैं लगातार जिलाधिकारियों के माध्यम से हर पल की जानकारी ली जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *