June 26, 2026

बारिश के रेड अलर्ट के बाद गृह मंत्री शाह ने सीएम धामी से फोन पर जाना राज्य का हाल

देहरादून। उत्तराखण्ड में लगातार बारिश का सिलसिला जारी हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश का लगातार जायजा ले रहे हैं। उन्होंने फोन के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में बारिश की स्थिति की जानकारी ली।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली और उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Spread the love
error: Content is protected !!