October 12, 2026

खुशखबरी: सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश के युवाओं को दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मार्च 2022 तक प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा आयोग, चयन आयोग समेत अन्य भर्तियों के लिए आने वाले फार्म भरने पर युवाओं को कोई फीस नहीं चुकानी होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि कोविड से 2020-21 और 2021-22 में रोजगार और अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में होने वाली सभी भर्तियों के लिए आवेदन पत्रों के शुल्क को माफ कर दिया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड और राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए होने वाले आवेदन पत्रों के शुल्क को माफ कर दिया जाएगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!