August 15, 2026

पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर सीएम धामी ने कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले अपने आवास पर वृक्षारोपण किया उसके बाद चार धामों में हो रही पूजा अर्चना में वर्चुअल भाग लिया। उसके बाद कोरोनेशन जिला चिकित्सालय पहुँच कर भर्ती मरीजों को फल वितरित किये।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी  और सरदार आर पी सिंह समेत केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, विधायक खजनदास समेत तमाम कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!