नारायणबगढ विकासखण्ड के असेड सिमली-नाखोली मोटर मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, 15 दिन में कार्रवाई की मांग
नारायणबगढ विकासखण्ड के असेड सिमली-नाखोली मोटर मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, 15 दिन में कार्रवाई की मांग
नारायणबगढ विकासखण्ड के असेड सिमली मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में ग्राम पंचायत नाखोली के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सिमली-नाखोली मोटर मार्ग का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण को लेकर आश्वासन दिए जाते रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन से मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मार्ग के निर्माण में हो रही देरी के कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पूर्व में पंचायत चुनाव के दौरान भी सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और संबंधित विभाग की ओर से 15 दिन के भीतर मोटर मार्ग निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और यदि समय रहते सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आगामी चुनाव में अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सिमली-नाखोली मोटर मार्ग निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। ज
