May 30, 2026

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दून अस्पताल में लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कारगी चौक के समीप संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड वैक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाये जाने पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वैक्सीनेशन केन्द्र में 45 वर्ष से अधिक आयु और 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। वहीं निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दून अस्पताल में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!