October 11, 2026

पौड़ी बस दुर्घटना की मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से ली विस्तृत जानकारी

पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!