बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित


रिपोर्ट संदीप कुमार
चमोली। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे अमृत महोत्सव के तहत पोखरी ब्लाक सभागार में पूर्व सैनिकों को बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्जवल के साथ सैनिक सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।



पोखरी ब्लाक सभागार मे हुए पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भारत की सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में एक है। हर सैनिक का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। देश की आजादी के इन 75 वर्षो मे कई जाबांजों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की आन-बान, शान का बनाए रखा है। उन्होने कहा कि आज जो पूर्व सैनिक यहां मौजूद है इन्होंने भारत के दुश्मन देशों को कई बार सबक सिखाया है और इन योद्धाओं के त्याग व मातृभूमि के प्रति निष्ठा के कारण ही आज देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है।
