चमोली:पीपलकोटी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब,विधायक महेन्द्र भट्ट ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां


पीपलकोटी जनसभा में उमड़ा जनसैलाब,विधायक महेन्द्र भट्ट ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां


-भानु प्रकाश नेगी /चमोली/ पीपलकोटी
चमोली/पीपलकोटी- विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी सभाये व जनसंम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां अपनी विधानसभा क्षेत्र से सभी 70 विधानसभाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। वही बद्रीनाथ विधानसभा के अर्न्तगत पीपलकोटी में भाजपा सरकार के पांच साल पूरे होेने पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के लाभाथियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कई लाभाथियों को मंच से ही योजनाओं के संचालन के लिए चेक वितरण किये गये।
कर्यक्रम के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने अपने कार्यकाल में हुऐ विकास कार्यो को जनता के समक्ष रखा। अपने संम्बोधन में उन्होंने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में 80 प्रतिसत दुरह क्षेत्रों तक सड़क,बिजली,पानी व सम्पर्क मार्ग पहुचानें का प्राथमिक तौर पर किया है। और बाकी बचे हुए विकास कार्यो को आगे सतत जारी रखा जायेगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के अलावा पोखरी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सती,जिला अध्यक्ष रधुबीर बिष्ट,नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश गणवाल,पीपलकोट मंडल अध्यक्ष राजेन हटवाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मैजूद रहे।

