November 3, 2026

उप-चुनावःभाजपा कांग्रेस में मचा घमासान, सत्ता पार्टी भाजपा की बड़ रही है मुस्किले

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_202476142945451

By-election: There is a tussle between BJP and Congress, problems are increasing for the ruling party BJP.

 

 

चमोली: एक ओर जहां मौसमी बारिस ने समूचे प्रदेश में स्थिति अस्त व्यस्त कर दी है वही बद्रीनाथ सीट पर बेमौसमी उप चुनाव प्रचार तेज हो चुका है। बद्रीनाथ सीट पर चार उम्मीदवारों में मुख्य मुकावला सत्ता पक्ष भाजपा व विपक्ष कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। यूं तो यह उप चुनाव है लेकिन बद्रीनाथ विधानसभा की जनता पर थोपे गये इस चुनाव को लेकर अधिकतर जनता में सत्ता पक्ष के प्रति जनाक्रोश भी दिखाई दे रहा है। वही कांग्रेस व भाजपा ने इसे अपनी नाक का सवाल बना दिया है। एक ओर कांग्रेस से अचानक भाजपा में सामिल हुए बागी विधायक राजेन्द्र भण्डारी का सम्पूर्ण राजनीतिक कैरियर इस उप चुनाव में दांव पर लगा हुआ है। वही मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस उप चुनाव में अपने प्रत्यासी लखपत बुटोला को जीता कर हॉल ही में सम्पन्न हुऐ लोकसभा चुनाव में बागी विधायक राजेन्द्र भण्डारी द्वारा दिये गये धोखे का बदला लेना चाहती है। जैसे-जैसे उप चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे बद्रीनाथ सीट पर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है।
भाजपा अपने प्रत्यासी राजेन्द्र भण्डारी की जीत के जहां प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व अनुसूचित वर्ग को साधने के लिए घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह तक जनसंम्पर्क कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रत्यासी लखपत बुटोला को जीताने के लिए पूरी ताकत झांेक दी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पौड़ी लोकसभा सीट के सांसद प्रत्यासी गणेश गोदियाल,पूर्व थराली विधायक डॉ. जीतराम टम्टा,पूर्व लोकसभा सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व केदानाथ विधायक मनोज रावत,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन मेहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व कैविनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत जिला रूद्रप्रयाग के अनेक पंचायत प्रतिनिधि चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुऐ है।
दिनों दिन दिलचस्प होेते इस उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने बागी विधायक की करतूतों को जनता को बताकर दल बदलू नेताओं को सबक सिखाने की अपील कर रही है तो वही सत्ता पक्ष विकास कार्यो को गति देने के लिए राजेन्द्र भण्डारी का भाजपा में सामिल होने का राग अलाप रहे है। साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं के सहारे इस उप चुनाव को अपने पाले में करना चाहते है।
बहरहाल कांग्रेस से भाजपा में सामिल हुऐ राजेन्द्र भण्डारी पर जनता जर्नादन खुश नहीं दिखाई दे रही है,और उन्हें सबक सीखने का मूड बनाये हुऐ है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सत्ता पक्ष के पशीने छुडा दिये है लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि ईवीएम का बटन दबाने तक जनता का मूड यूं ही बना रहता है कि नही।
-भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज पोखरी चमोली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल