October 12, 2026

क्या सपथ ग्रहण से पहले हो जायेगा डैमेज कंट्रोल?भाजपा में नाराज मंत्रियों को मनाने का दौर जारी

भानु प्रकाश नेगी,देहरादून

देहरादूनःखटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद भाजपा के दिग्गज विधायक व मंत्रियों में भयंकर कोहराम मचा हुआ है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी नाराज चल रहे है नाराजगी की वजह यह है कि आलाकमान ने तमाम सीनियर नेताओं के साथ बिना सलाह मसवरा के ही केवल दो बार के विधायक पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी। विधानसभा में पुष्कार सिंह धामी से कई सीनियर नेता उनके नेतृत्व मे कैसे काम करेंगे इस बात को लेकर सतपाल महाराज,यसपाल आर्य,हरक सिंह रावत,बिशन सिंह चुफाल भंयकर नाराज चल रहे है।

सूत्र बताते है कि इतनी नाराजगी के चलते कई मंत्री आज सांयकाल 5 बजे राजभवन में आयोजित होने वाले सपथ ग्रहण समारोह में सामिल नहीं हो सकते है। वही भाजपा के र्शीष नेता फिलहाल नाराज मंत्रीयों व नेताओ को मनाने में लगे है । सतपाल महाराज को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समझाने में लगे है लेकिन क्या सतपाल महाराज की नाराजगी दूर हो पायेगी यह अभी यक्ष प्रश्न बना हुआ है। सीएम बदल कर 2022 के चुनाओं में बदली छवि को लेकर जाने वाली भाजपा के लिए नाराज कांग्रेसी व भाजपा के वरिष्ठ नेता(मंत्री) बड़ा सिरदर्द बन सकते है। क्योंकि कांग्रेस खेमे से आये विधायकों में खास कर सतपाल महाराज ने बीजेपी में मुख्यमंत्री पद की चाह के लिए पदापर्ण किया था।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!