October 16, 2025

डोईवाला में भाजपा महिला मोर्चा ने मोटे अनाजों के प्रोत्साहन के लिए किया टिफिन बैठक का आयोजन

 

देहरादून;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से(मोटा अनाज ) के प्रोत्साहन हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल आदेश अनुसार जिला ऋषिकेश महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता शाह के निर्देश अनुसार बालवाला मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा भारद्वाज की अध्यक्षता में टिफान बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संगीता बिजवान के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डोईवाला विधानसभा के विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, जिला महामंत्री गीतांजलि रावत बाला बाला मंडल अध्यक्ष प्रशांत खरोरा, पार्षद रवि गुसाई, विनोद कुमार , राहुल पवार और महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सावित्री पुंडीर गौरी रौतेला संगीता बिजलानी शिखा शर्मा जिला ऋषिकेश शाह सोशल मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान डोईवाला विधायक वृजभूषण गैराला ने कहा कि मोटे अनाज के प्रोत्साहन के लिए प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। वही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी की इस महत्वपूर्ण योजना से देश के नागरिकों को स्वस्थ बनाया जा सकता है जिसके लिए भाजपा सरकार जी जान काम कर रही है। 

https://fb.watch/m5Gzc4opWg/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!