October 3, 2026

भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से  मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट गाइड की स्टेट चीफ कमीश्नर सीमा जौनसारी के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्टीकर (ध्वज) लगाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपना अंशदान देते हुए कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार को बढ़ावा देने में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोडे जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इससे छात्रों में सेवाभाव एवं अनुशासन की भावना जागृत होगी।
इस अवसर पर  रविन्द्र मोहन काला, डॉ. दलजीत कौर,  बी.एस.रावत, सुश्री रेश्मा परवीन, श्री राहुल रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!