October 13, 2026

बद्रीनाथ विधानसभा-डोर टू डोर प्रचार अभियान में भाजपा कार्यकताओं को चौकाया इस बुजुर्ग विधवा महिला नेः देखे बीडियों

 

पोखरी-डोर टू डोर प्रचार अभियान में जुटे विभिन्न पार्टीयों के प्रत्यासी अपने अपने तरीके से वोटरों को रिझाने में लगे हुऐ है। वही बद्रीनाथ सीट पर भाजपा के सीटिंग विधायक महेन्द्र भट्ट व कांग्रेस के प्रत्यासी पूर्व कैविनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी के बीच सियासी जंग बनी हुई है।

वही भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आज घर-घर सर्म्पक अभियान के तहत ग्राम देवर समेत अनेक स्थानों पर चुनाव प्रचार किया गया। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का उस समय खुशी का ठिकाना न रहा जब एक बुजूर्ग विधवा महिला ने बिना पूछे ही मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का खुद ही बखान कर दिया।यह बुजूर्ग महिला एक बीडियो में यह भी कहती नजर आ रही है कि मोदी सरकार की हर योजना उन्हें ईमानदारी से मिली है और वह बिना किसी के कहे ही भाजपा को वोट करंेगी।
प्रचार अभियान के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा पंत,संतोषी बैष्णवी,महिला मंगलदल अध्यक्ष देवर सरिता रावत आदि मौजूद रहे।

 

 

हिमवंत प्रदेश न्यूज ब्यूरो

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!