October 16, 2026

चारधाम यात्रा शुरू होने पर बद्रीनाथ विधायक ने जताई खुशी

देवस्थानम बोर्ड के सदस्य एवम बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने चार धाम यात्रा खुलने पर प्रश्नता ब्यक्त करते हुए उच्चन्यायालय एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार ब्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना समय मे विगत वर्ष एवम इस वर्ष भी यात्रा बाधित होने से यात्रा मार्ग के ब्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।सरकार द्वारा कुछ क्षेत्रों में राहत पैकेज भी दिया गया,परन्तु यात्रा जल्दी खुले इसकी सबको अपेक्षा थी।आज यात्रा खुलने से ब्यापारियों तथा पंडा पुरोहितों की मांग को न्याय मिला है।

विधायक भट्ट ने देश के धर्मप्रेमियों से आहवान किया कि उत्तराखंड के इस सुहावने मौषम में कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करते हुए चारों धामों में भगवान के दर्शन  करने का शोभाग्य प्राप्त करें।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!