November 5, 2026

सीएचसी ज्योतिर्मठ में हुआ आयुष्मान आरोग्य विशेषज्ञ हेल्थ मेले का आयोजन।

0
IMG-20250130-WA0016

Ayushman Health Specialist Health Fair was organized at CHC Jyotirmath.

विशेषज्ञ हेल्थ मेले में 153 लोगो की हुई जांच।

 

हेल्थ मेले में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने दी सेवा।

चमोली। आयुष्मान आरोग्य शिविर के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से कम्युनिटी हेल्थ मेले के आयोजन के तहत वृहस्पतिवार 30जनवरी को सीएचसी ज्योतिर्मठ(जोशीमठ) में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ मेले में 157 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, सात लोगों की आयुष्मान आईडी कार्ड बनाए गया।

सीएचसी ज्योतिर्मठ परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में नेत्र रोग 18, अस्थि रोग 17, ईएनटी 20, स्त्री रोग 16, बाल रोग 04, फीजिशियन 69, दन्त रोग विशेषज्ञ 07 एवं 50 लोगों की रक्त जांच की गई। शिविर में आये लाभार्थियों के विशेष चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवायें दी गई।

प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौतम भारद्वाज ने बताया कि हेल्थ मेले में कुल 157 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सक दल में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर एवं जिला अस्पताल गोपेश्वर के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं कार्मिक शामिल थे। स्वास्थ्य मेले में ज्योतिर्मठ विकासखंड के अति दुर्गम गांव तपोवन, सुराहीथोटा, परसारी, पांडुकेश्वर, सुभाई, करछों, बड़ागांव आदि गांवों के लोग पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल