कजांऊ गांव से विदाई के बाद डूंगरी गांव पंहुची माॅ ज्वाला देवी की रथ डोली,6 व 7 दिसंबर को अनसूया मेला में होगा अन्य देव डालियों के साथ मिलन
43 साल के बाद अपने भक्तों को आर्शीवाद देने के लिए दिवारा यात्रा पर निकली चमोली जनपद के दशोली ब्लाक देवलधार गांव की आराध्या मॉं ज्वाला देवी क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुजांउ गांव पंहुची। जहां ग्रामीणों ने मॉ ज्वाला देवी का भब्य स्वागत व सत्कार किया। कूजांउ गांव निवासी समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह रावत के घर पर मॉ ज्वाला देवी का रात्रि विश्राम रहा। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह रावत ने मॉ ज्वाला देवी को सोने की नथ भेंट की।
कूजांउ गांव में मॉ ज्वाला देवी ने प्रत्येक घर में जाकर भक्तों को सुख समृद्धि का आर्शीवाद दिया। इस दौरान क्षेत्रपाल वीर जाख देवता अपने पश्वा पर अवतरित हुऐ और अपने भक्तों को आर्शीवाद दिया। मॉ ज्वाला देवी की दिवारा यात्रा कुजांउ गांव में पधारने पर समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह रावत ने खुशी जताई और कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि मॉ ज्वाला देवी की दिवारा यात्रा हमारे गांव में पधारी है।उन्होंने कहा कि आगामी 6 व 7 दिसंबर को प्रसिद्ध अनसूया मेले में वह अपने मित्र मंण्डली के साथ अनसूया आश्रम में एक विशाल भण्डारे का आयोजन करेगें जिसमें माता के सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जायेगा।
वही ज्वाला देवी दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि आगामी 6 व 7 दिसंबर को मॉ ज्वाला देवी की रथडोली अनसूया मेला में सामिल होगी माता के सभी भक्त अनसूया मेले के दौरान माता के दर्शनों के लिए अधिक से अधिक संख्या में पधार सकते है।
विगत 2 माह से अधिक समय से मॉ ज्वाला देवी की दिवारा यात्रा में साथ चल रहे पुजारी प्रशांत डिमरी ने बताया कि बद्रीनाथ केदारनाथ,त्रियुगीनारायण,गौरीकुण्ड समेंत जोशीमठ आदि स्थानों के भ्रमण के बाद मॉ ज्वाला देवी की दिवारा यात्रा दशोली ब्लाक में पंहुची है और अनसूया मेला से पहले सिरोली गांव में मॉ ज्वाला देवी की दिवारा यात्रा रहेगी उसके बाद अनसूया आश्रम रात्रि विश्राम और फिर अन्य क्षेत्रों के भ्रमण पर रहेगी।आपको बता दें कि मॉ ज्वाला देवी देवलधार की दिवारा यात्रा 4 माह के लिए आयोजित की गई है।यात्रा के बाद देवी भागवत कथा व महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा।
मॉ ज्वाला देवी की दिवारा यात्रा कूजांउ गांव से विदा होते वक्त माता के भक्तों ने भावुकतापूर्ण विदाई दी।इसके बाद मॉ ज्वाला की दिवारा यात्रा डुंग्री गांव में पंहुची जहां भक्तों ने मॉ का श्रद्धा पूर्वक स्वागत व सत्कार किया।
दिवारा यात्रा के दौरान समाजसेवी चन्द्र प्रकाश नेगी,पुष्पा भण्डारी,सरस्वती भण्डारी,रजनी रावत,पुष्पा रावत,जगदीश रावत,भगत सिंह भण्डारी,पान सिंह रावत,किसन सिंह बिष्ट,सुरेन्द्र प्रसाद कोठियाल,ताजवर सिंह भण्डारी समेत समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।
