75 साल बाद किमाणा गांव में सड़क पहुंचने पर भावुक हुए बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट


रिपोर्ट- सोनू उनियाल
चमोली। बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने जोशीमठ के सुदूरवर्ती ग्राम किमाणा में 14 दिनों से संचालित रामलीला कार्यक्रम के राज्य अभिषेक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना भाजपा के शासनकाल में ही संभव है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा हमने हर गांव में सड़क पहुंचाने का संकल्प पूरा किया है किमाणा में सड़क पहुंचाने का लक्ष्य हमारा हासिल हो गया है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य दूरस्थ क्षेत्रों में विकास को पहुंचाना है और वहां के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना मुख्य कार्य है।
महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि आजादी के 75साल के बाद इस तरह का पहला मौका है कि कोई जनप्रतिनिधि गोपेश्वर आकर के एक ही दिन में किमाणा गांव में पहुंचकर वापस गोपेश्वर पहुंचा होगा।
वहीं आजादी के 75 साल बाद किमाणा सड़क पहुंचने पर विधायक महेंद्र भट्ट भावुक हो गए।
मौके पर भाजपा की ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा हमें पीड़ा होती थी जब हम लोग पैदल चलकर गांव में पहुंचे थे आज वहां हम लोग गाड़ी से पहुंचे हैं हमारा लक्ष्य हासिल हो रहा है और हमें क्षेत्र में विकास की किरणें दिख रही है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व के लोगों ने मात्र घोषणा की और काम नहीं किया है।
