June 27, 2026

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार आप, आज घोषित किए 8 नए विधानसभा प्रभारी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज आप के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता अयोजित करते हुए आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने 8 नएं विधानसभा  प्रभारी घोषित किए। उन्होंने  8 लोगों की एक लिस्ट जारी करते हुए इन सभी प्रभारियों के नाम की घोषणा की है।

 

1 धनौल्टी विधानसभा प्रभारी- अमेंद्र बिष्ट

2 राजपुर रोड(एससी)- डिंपल सिंह

3 ऋषिकेश से डॉ राजे नेगी

4 भगवानपुर(एससी), प्रेम सिंह

5 मंगलौर, नवनीत राठी

6 कपकोट, भूपेश उपाध्याय

7 चम्पावत, मदन महर

8 नानकमत्ता(एसटी), सुनीता राणा

उन्होंने आगे बताया कि, सभी विधानसभा प्रभारी अपनी विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी  को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों का घर घर जाकर प्रचार प्रसार भी करेंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता अब बीजेपी कांग्रेस से परेशान होकर अब बदलाव चाहती है। इन दोनों ही दलों की सरकारों ने प्रदेश को पिछले 21 सालों में  लूटने का काम किया है। लेकिन अब प्रदेश को लुटने नहीं दिया जाएगा ,चाहे इसके लिए कोई भी संघर्ष करना पडे। उन्होंने इसके साथ ही दल बदल को लेकर यशपाल आर्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल तक जो आर्य बीजेपी में मंत्री रहते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाते थे ,ठीक उसी प्रकार कांग्रेस भी यशपाल आर्य पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी है लेकिन आज ना तो यशपाल आर्य को कांग्रेस में बुराई नजर आ रही है और ना ही कांग्रेस को आर्य में कोई बुराई नजर आ रही है।

Spread the love
error: Content is protected !!