गढ़वाल भ्रातृ मण्डल की वार्षिक सभा में नई कार्यकारिणी का गठन सुबे. मेजर(रिटा.)बादर सिंह रावत बने अध्यक्ष, दीपक नेगी फिर महासचिव चुने गए
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजी) क्लेमेनटाउन, देहरादून की वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सुबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) बादर सिंह रावत को संस्था का अध्यक्ष चुना गया, जबकि महासचिव पद पर वर्तमान पार्षद दीपक नेगी पर पुनः भरोसा जताया गया।
संस्था की वार्षिक आम सभा पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. बहुगुणा के नेतृत्व में आयोजित हुई। सभा में संस्था के अब तक के कार्यों की समीक्षा की गई तथा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सभा का संचालन महासचिव दीपक नेगी ने किया।
सभा में वक्ताओं ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि संस्था प्रदेश स्तर पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
इसके बाद नव कार्यकारिणी के चुनाव हेतु सभा को स्थगित कर निर्वाचन मंडल का गठन किया गया और चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। चुनाव में सुबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) बादर सिंह रावत को अध्यक्ष तथा दीपक नेगी को पुनः महासचिव चुना गया। चुनाव सम्पन्न होने पर सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक कर्नल हीरा मणि बर्थवाल, रघुनंदन सिंह रावत, सुन्दर लाल सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. बहुगुणा, पूर्व महासचिव आर.सी.एस. रावत, जयपाल सिंह रावत, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, सुबेदार मेजर डी.पी. बडोनी, सुबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं, मनोरंजन थपलियाल, ठाकुर रणजीत सिंह कैंतुरा, पार्षद राजेश परमार, डी.एस. भण्डारी, जितेंद्र खंतवाल, गोबिंद सिंह रावत, अर्जुन सिंह गुसाईं, विलोचन बर्थवाल, उत्तम सिंह रौथाण, रमेश चमोली, जसवंत सिंह चांदकोटी, मनोज भट्ट, सुषमा सजवाण चौधरी, नीलम डोबरियाल एवं ऊषा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
