August 10, 2026

यूपी में उत्तराखंड की बसों के प्रवेश पर जल्द खत्म हो सकती है रोक

उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड की बसों के प्रवेश पर जारी रोक जल्द खत्म हो सकती है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर इस सिलसिले में बात की। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यूपी की बसें नियमित रूप से उत्तराखंड की सीमा तक आ रही है, तो फिर भला उत्तराखंड की बसों पर रोक क्यों? सूत्रों के अनुसार यूपी सीएम ने उचित कार्रवाई का वादा किया है। उम्मीद की जा रही है कि एक हफ्ते के भीतर ही उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

Spread the love
error: Content is protected !!