October 17, 2026

बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की बढ़ने लगी तादाद

रिपोर्ट। सोनू उनियाल

चमोली। पहाड़ी इलाको मैं रात मैं हुई बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ, औली मैं नजारा देखने लायक हो गया है। भु बैकुंठ बद्रीनाथ धाम मैं लगभग 2 फ़ीट बर्फ़ जम चुकी है। वही औली हेमकुंड साहिब औऱ दुरस्थ ग्रामीण इलाकों मैं भी बर्फ जमी हुई है। बर्फ़ जमने के बाद बद्रीनाथ धाम सफेद चादर से ढक गया है।

वही औली मैं कल रात अच्छी बर्फबारी हुई है। जिससे काफी संख्या मे पर्यटक औली का दीदार कर रहे है। वही रोपवे से भी पर्यटक औली पहुँच रहे है। रोपवे से जाने वाले पर्यटकों को टिकट के लिये घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। लोग सुबह से ही रोपवे से जाने को अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।

वही दुरस्थ  ग्रामीण इलाकों डुमक कलगोठ के लोगो को बर्फबारी होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बर्फबारी होने से काश्तकारों मैं भी खुशी है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!