August 7, 2026

थैंग के प्रधान ने सड़क और विद्युत की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जोशीमठ। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड थैं ग मै 18 जून से लगातार बारिश के चलते मारवाड़ी थैं ग मोटर मार्ग मै भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त हो गई है ।

बता दे कि आजादी के 73 साल बाद थैं ग गांव मै सड़क पहुंच पाई थी। अभी सड़क बने कुछ ही समय हुआ है। लेकिन लगातार बारिश के चलते भूस्खलन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

जिसको लेकर ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 70 साल बाद तथा ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद गांव मै सड़क पहुंची थी। सड़क पहुंचने से ग्रामीणों मै खुशी भी बहुत थी।लेकिन बारिश के चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई जिससे ग्रामीणों को अपने निजी कार्यों के लिए जोशीमठ पैदल आना पड़ रहा है। गांव बिजली के पोल भी तिरछे हो गए जिससे विद्युत तारे झूल रही है। झूलती तारो से कभी भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को शिकायत भी की लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए।

थैं ग के ग्राम प्रधान महावीर पंवार का का कहना है कि बारिश के कारण भूस्खलन होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है तथा बिजली के पोल भी तिरछे हो गए है पोल तिरछे होने से विद्युत तारे भी झूल रही है। उन्होंने शासन प्रशासन से थैं ग गाव मै।सड़क और बिजली के पोल ठीक करने की मांग की है।

क्या कहते है अधिशाषी अधिकारी

उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि विभाग को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही पोलो को ठीक कर दिया जाएगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!