August 21, 2026

Video: बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने के फैसले का किया स्वागत

चमोली। आखिरकार उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को सरकार ने भंग कर ही दिया। सरकार संबंधित अधिनियम को वापस लेने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा की। इस संबंध में गठित उच्च स्तरीय समिति और मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया।

देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।  उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों और पांडा समाज के जन भावना को देखते हुए सूबे की सरकार ने जनहित में फैसला लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सूबे कि सरकार निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!