October 16, 2026

स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने ऋषिकेश से दो IPL सट्टे बाजों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने देर रात आईपीएल मैचों में सट्टा खिलवा रहे दो अभियुक्तों को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, एक वाईफाई, एक लैपटॉप, एक टैब और ₹4,62,000 की नगद धनराशि भी बरामद की गई।

इसके अलावा अभियुक्तों के कब्जे से दो रजिस्टर भी बरामद हुए हैं जिनमें अभियुक्तों ने हर दिन के पृष्ठ पर व्यक्तियों के नाम वार लगाई है और सट्टे की धनराशि का विवरण अंकित किया गया है। जिसमें लाखों रुपए की धनराशि अंकित पाई गई हैं। वहीं पुलिस द्वारा रजिस्टरों में जिन व्यक्तियों के नाम अंकित है उनके संबंध में भी जानकारी ली जा रही है।

आपको बता दें कि जब एसटीएफ टीम ने इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तो ये अपने मोबाइल फोन और आईपैड पर डाउनलोड किए गए मैजिक ऐप में लाइव मैच देख कर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!