जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को मिला अटल आयुष्मान योजना का उत्कृष्ट पुरस्कार
चमोली। देहरादून में आयुष्मान भारत योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर ‘आरोग्य मंथन-3′ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को राज्य सरकार द्वारा अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

