September 19, 2026

कैंपटी फॉल का एक बार फिर दिखा रौंद्र रूप, देखिए वीडियो

मसूरी और आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश से कैंपटी फॉल का एक बार फिर रौंद्र रूप देखने को मिला। अचानक बढ़े जलस्तर से कैंपटी फॉल में एकाएक भगदड़ मच गई। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कैंपटी फॉल को सुरक्षा की दृष्टि से खाली कराया गया।

वही कैंपटी थाना इंचार्ज नवीन जुराल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को कैंपटी फॉल का एक बार फिर जलस्तर बढ़ गया। जिससे कैंपटी फॉल में पानी का बहाव इतना विकराल हो गया कि लोगों में दहशत फैल गई ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!