August 15, 2026

एक अच्छा शिक्षक ही अच्छे समाज का निर्माण करता है- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत

डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपनी विधानसभा अंतर्गत अठुरवाला सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर “मेधावी छात्र सम्मान समारोह सत्र 2020 -21″ में उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया ।

 पूर्व सीएम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा है कि जो लोग यह समझते हैं कि पैसे से सबकुछ संभव है जैसे कि एक अच्छी लैब, एक अच्छी लाइब्रेरी, एक अच्छा विद्यालय भवन जो बहुत अच्छा हो और जिसमें तमाम तरह के उपकरण हों। अगर उसमें पढ़ाने वाला कोई ना हो तो क्या उसमें पढ़ाई हो सकती है। एक अच्छे लैब ना हो चलेगा एक अच्छा विद्यालय ना हो चलेगा अच्छी लाइब्रेरी ना हो चलेगी लेकिन एक अच्छे अध्यापक/ शिक्षक का होना बेहद जरूरी है। एक अच्छा शिक्षक ही अच्छे विद्यालय/ समाज का निर्माण करता है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!