October 12, 2026

शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

चमोली जनपद के पोखरी स्थित शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी एवं युवा नेता संतोष चौधरी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

वार्षिकोत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामाजिक मुद्दों जैसे सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट, कचरा प्रबंधन एवं बढ़ते अपराध पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होता है, जहां उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है।

कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ऐसे आयोजनों से उनके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!